Monday, October 19th, 2026

FIFA World Cup: कैमरून ने ब्राजील को चौंकाया, 1-0 से जीता मैच पर लीग स्टेज में ही हुए बाहर

फीफा वर्ल्ड कप में कैमरून ने कमाल करते हुए अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की लेकिन उनको दूसरी तरफ निराशा भी मिली। कैमरून ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए कतर में फीफा विश्व कप 2022 के अंतिम ग्रुप जी मैच में ब्राजील को 1-0 से हरा दिया। हालांकि, रिगोबर्ट सोंग की टीम के लिए ये ऐतिहासिक जीत पर्याप्त नहीं थी क्योंकि वे नॉकआउट स्टेज में नहीं पहुंच पाए। इसके साथ ही वर्ल्ड कप की लीग स्टेज का ड्रामेटिक एंड भी हो गया। 

विन्सेंट अबूबकर ने जीत का गोल दागा और इसके लिए एकांबी के शानदार क्रास को क्रेडिट जाता है जिसने कैमरून के कप्तान को अपने करियर का सबसे महत्वपूर्ण करने का मौका दिया लेकिन जाहिर है अफ्रीका टीम तब खट्टे-मीठे दोनों तरह के अनुभव से दो चार हो रही थी।
 
कैमरून विश्व कप मैच में ब्राजील को हराने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गया और यहां तक ​​कि 5 बार के विश्व चैंपियन के खिलाफ कोई गोल ना खाकर इतिहास रच दिया। हालांकि वे ग्रुप जी में तीसरे स्थान पर रहे क्योंकि स्विट्जलैंड की टीम को सर्बिया पर जीत मिली और स्विस अगले दौर में पहुंच गए।
 
मजेदार बात ये है कि कैमरून की अंतिम वर्ल्ड कप जीत 2002 में आई थी जब उन्होंने सऊदी अरब को मात दी थी। कैमरून इस मैच में भी अधिकतर मौकों पर बैकफुट पर थे लेकिन अंतिम क्षणों में एक गोल मैच उनके नाम कर गया। लुसैन स्टेडियम में कैमरून के फैंस खुशी से झूम उठे लेकिन वे जानते थे कि कतर में उनका अभियान अब समापि की ओर है लेकिन यह सोंग के आदमी अपना सिर ऊंचा करके वतन वापस लौट सकते हैं। ब्राजील पर जीत दर्जा ऐसी बात है जिसका जश्न आप सालों तक मनाएंगे।

 

#FIFA World Cup

Source : Agency

पाठको की राय