Monday, October 19th, 2026

FIFA जल्दी ही पाकिस्तान में लगा बैन हटा सकता है

इस्लामाबाद
क्रिकेट वापसी के बाद पाकिस्तान में फुटबॉल की भी वापसी हो सकती है. FIFA जल्दी ही पाकिस्तान में लगा बैन हटा सकता है. फीफा द्वारा चुनी गई सामान्यीकरण कमेटी ने पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन के हेडक्वार्टर पर दोबारा काम शुरू कर दिया है.

जिसके बाद पिछले साल FIFA द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के हटने की उम्मीद है. फीफा द्वारा चुनी गई सामान्यीकरण कमेटी के चेयरमैन ने बयान जारी कर जानकारी दी कि कमेटी ने पाकिस्तान फेडरेशन के ऑफिस पर कार्य शुरू कर दिया है. 

उन्होंने अपने बयान में कहा, 'फुटबॉल की वापसी पर फुटबॉल परिवार को बधाई. फीफा एनसी (Normalising Committee) इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर को हासिल करने में डॉ फहमीदा मिर्जा के योगदान की सराहना करता है. हम पूरे फुटबॉल परिवार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं. अब एक साथ आगे बढ़ने का समय है.' इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्होंने सभी का शुक्रिया भी अदा किया. 

पिछले साल मार्च में पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन के ऑफिस को अपने कब्जे में ले लिया था, उन्होंने साल 2018 में अदालत के आदेश पर हुए पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन के चुनावों में जीत हासिल की थी. जिसके FIFA ने अपनी मान्यता नहीं दी थी. उन्होंने हिंसात्मक तरीके से पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन के कार्यालय में पिछले साल कब्जा कर लिया था जिसके बाद फीफा द्वारा पाकिस्तान को मान्यता से निलंबित कर दिया था. 

जिसके बाद FIFA ने कहा था कि पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन को मान्यता तभी मिलेगी जब तक पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन में सामान्यीकरण कमेटी अपना कार्य नहीं शुरू करेगी. अब पाकिस्तानी फुटबॉल फैंस को जल्द ही फीफा द्वारा अपना निलंबन वापस लेने की उम्मीद है. अशफाक ग्रुप के नवंबर में ऑफिस खाली करने के बाद उसे पाकिस्तानी रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने अपने कब्जे में ले लिया था. 

 

#FIFA

Source : Agency

पाठको की राय