Saturday, October 24th, 2026

अररिया में ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, 5 की मौत, 6 घायल

पटना
बिहार के अररिया में सोमवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बालू चौक पेट्रोल पंप के पास की है. पुलिस के अनुसार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें ऑटो में सवार 4 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई. इस घटना में कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए घायल हैं. जिनका पूर्णिया में इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये. हादसे की सूचना पाकर मौके पर सदर एसडीओ, एसडीपीओ सहित नगर थाना पुलिस पहुंची और राहत तथा बचाव कार्य में जुटी हुई है. मृतकों की पहचान रामपुर कोदरकट्टी के नुनूलाल ऋषि, कमलदाह के सुशीला देवी, पूर्णिया महेन्द्रपुर के मीनाक्षी कुमारी और गौरव कुमार और महावती देवी के रुप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान रामपुर कोदरकट्टी की सुमन देवी, राजकुमारी, दीपक कुमार ऋषि, फुल कुमारी, कमलदाहा के सुशील ऋषिदेव, रानीगंज रहड़िया के मिथुन ऋषिदेव के रुप में हुई है. हादसे का शिकार हुआ ऑटो पूर्णिया से अररिया की ओर आ रहा था जबकि ट्रक पूर्णिया की ओर जा रहा था.

 

#Fierce truck

Source : Agency

पाठको की राय