बैक्टेरियल इन्फेक्शन के कारण नवापारा के बच्चों में बुखार एवं दाने उभरे
गरियाबंद
जिले के विकासखण्ड मैनपुर के ग्राम पंचायत नवापारा में सरकारी आयरन सिरप पीने वाले 30 बच्चे के बीमार होने व बच्चों के शरीर व मुह के भीतर दाने से जलन के संबंध में मामला प्रकाश में आते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संज्ञान लिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन आर नवरत्न ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय चिकित्सकीय दल ने उक्त ग्राम पंचायत व अधीनस्थ ग्राम का डोर टू डोर सर्वे किया जिसमें कुल 09 बच्चों में उक्त समस्या पाया गया, किन्तु उनमें से 3 बच्चों ने सिरप का सेवन किया ही नहीं था। उक्त समस्या का कारण बैक्टेरियल इन्फेक्शन है। चूंकि उक्त समस्या ऐसे बच्चों को भी हुआ है जिनके द्वारा आयरन सिरप का सेवन नहीं किया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उक्त समस्या बैक्टेरियल इन्फेक्शन व अन्य कारणों से हुआ है।
कलेक्टरनिलेश कुमार क्षीरसागर के निदेर्शानुसार आज जिला स्तरीय चिकित्सकीय विशेषज्ञ दल द्वारा ग्राम अमलीपदर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर तथा उक्त ग्राम में डोर टू डोर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया जा रहा है। सी एम एच ओ डॉ एन आर नवरत्न एवं उनकी टीम वहां मौजूद होकर बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण और सर्वे कर रही है।

पाठको की राय