Monday, October 19th, 2026

फेंगशुईः तीन टांगों वाला मेंढक लाता है सौभाग्य

ऐसा कहा जाता है कि अगर घर में वास्तु दोष हो तो उसका असर परिवार वालों की सेहत पर जरूर पड़ता ही है। इसलिए घर को बनवाने से पहले वास्तु का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। जिस तरह वास्तु शास्त्र में घर को सजाने के लिए कुछ न कुछ उपाय बताए गए हैं। ठीक उसी तरह आज हम आपको फेंगशुई में बताए गए कुछ उपायों के बारे में बताएंगे। जिन्हें अपनाकर व्यक्ति आसानी से अपने घर से वास्तु दोषों को दूर कर सकता है।  

फेंगशुई के अनुसार तीन टांगों वाला मेंढक को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। अगर मेंढक के मुंह में सिक्के हो और तीन टांगों वाला हो तो ये बहुत ही अच्छा माना गया है। कहते हैं कि इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना ज्यादा अच्छा माना जाता है। मेंढक को किचन या शौचालय के पास न रखें, क्योंकि ऐसा करना दुर्भाग्य को बुलावा देता है।

कहते हैं कि आर्थिक सफलता पाने के लिए घर में लॉफिंग बुद्धा होना बहुत जरूरी माना गया है और इसे रखने से निश्चित ही आपको हर काम में सफलता दिलाएगा। अपने लिविंग रूम में मुख्य द्वार से तिरछी तरफ एक हंसता हुआ लाफिंग बुद्धा रखें। ऐसा करने से आके जीवन में समृद्धि आने के योग बनेंगे। 

फेंगशुई के अनुसार दो ड्रैगन का जोड़ा समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इनके पैर के पंजों में ज्यादा मोती सबसे ज्यादा ऊर्जा संजोए हुए होते हैं। फेंगशुई में ड्रैगन को चार दिव्य प्राणियों में गिना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ड्रैगन पुरुषत्व, हिम्मत और बहादुरी का प्रतीक है, इसमें अपार शक्ति होती है। इसे रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

घर के हर दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाने से घर में सम्पत्ति, धन और सौभाग्य आता है। कहते हैं कि तीन पुराने चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे और रिबन में बांध कर अपने घर के हैंडल में लटकाने से लाभ मिलता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी हो कि ये सिक्के दरवाजे के अंदर की ओर लटकाने चाहिए न कि बाहर की ओर। 

 

#फेंगशुई

Source : Agency

पाठको की राय