Saturday, October 24th, 2026

गले में फंदा लगाकर महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या

अरवल
बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना में तैनात एक महिला सिपाही (कांस्टेबल) ने थाना परिसर में ही अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, "वर्ष 2018 बैच की महिला सिपाही मोनिका कुमारी (23) को प्रशिक्षण के बाद अरवल में तैनात किया गया था। बैरक में बने अपने कमरे में मोनिका रहती थी। इसी कमरे में उन्होंने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।"

किंजर के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतका पश्चिम बंगाल के मालदा की रहने वाली है। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि सूत्रों का कहना है मोनिका कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थी।

 

इधर, महिला सिपाही के आत्महत्या की खबर मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी थाना पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

#आत्महत्या

Source : Agency

पाठको की राय