Saturday, October 31st, 2026

गर्भवती मां और बच्‍चे को खिलाएं धनिये के लड्डू, मिलेगी खूब ताकत

प्रेगनेंट महिला को अपने आहार का बहुत ध्‍यान रखना चाहिए। आप इस दौरान जो भी खाती हैं, उसका सीधा असर बच्‍चे की सेहत और विकास पर पड़ता है। इसलिए प्रेग्‍नेंट महिलाओं को अपनी डाइट में ज्‍यादा से ज्‍यादा पौष्टिक चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

गर्भावस्‍था में अक्‍सर महिलाओं को हेल्‍दी खाना खाने की सलाह दी जाती है। इस समय खासतौर पर ठंड के मौसम में कई तरह के लड्डू खाए जाते हैं। इन लड्डुओं को मां और बच्‍चे दोनों के लिए बहुत पौष्टिक और सेहतमंद माना जाता है। आपने प्रेग्‍नेंसी में तिल के लड्डू या गोंद के लड्डू खाने के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्‍या आप ये जानते हैं कि गर्भवती महिला धनिये के लड्डू भी खा सकती है।

जी हां, इस आर्टिकल में आपको प्रेगनेंट महिला के लिए धनिये के लड्डू बनाने की विधि और इसमें प्रयोग की गई सामग्रियों से मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं। इस रेसिपी में नारियल का इस्‍तेमाल किया गया है जो गर्भवती मां और उसके बच्‍चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल में डायट्री फाइबर, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, हार्मोंस और एंजाइम्‍स होते हैं। इसे खाने एनीमिया, यूटीआई, मॉर्निंग सिकनेस और पैरों में सूजन की समस्‍या से बचाव मिलता है। इन लड्डुओं में गाय के घी का इस्‍तेमाल करें क्‍योंकि यह आसानी से पच जाता है। आप 15 दिन भी इन लड्डुओं को खा लेंगी, तो काफी फायदा होगा।

लड्डू कैसे बनाएं
एक कप धनिये के बीज लें और उन्‍हें साफ कर लें।
कढ़ाई को गैस पर रखकर गर्म करें और उसमें धनिये के बीजों को डाल दें।
धीमी आंच पर कुछ देर तक इसे भून लें।
जब इसमें से खुशबू आने लगे, तो गैस को बंद कर दें।
अब धनिये को ठंडा होने के लिए रख दें।

लड्डू बनाने की विधि
अगला स्‍टेप है कि आपको कढ़ाई में एक कप आटा भूनना है।
इससे पहले गर्म कढ़ाई में तीन चौथाई कप घी डालें।
घी को गर्म होने दें और फिर इसमें आटा डाल दें।
हल्‍वा जितना गाढ़ा होता है, आटे को उतना ही गाढ़ा होने तक भूनें।
इसे आपको धीमी से मध्‍यम आंच पर पकाना है।
आटे के भुनने के बाद गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।


धनिये के लड्डू बनाने का तरीका
अब आप धनिये के बीजों को मिक्‍सर में पीस लें।
आटा जब गुनगुना हो जाए तो इसमें धनिये के पाउडर को मिलाएं।
एक कप नारियल को कद्दूकस कर लें।
धनिये के पाउडर और आटे में कद्दूकस किए गए नारियल को डाल दें।
फिर एक चौथाई कप कूटे हुए बादाम इसमें डालें।

आगे के स्‍टेप्‍स
इसके बाद एक चौथाई कप काजू डालने हैं।
इन सब चीजों को मिक्‍स कर लें।
इस मिश्रण के तीन चौथाई हिस्‍से की आपको बूरा डालनी है।
बूरे को पहले छान लें और फिर उसे मिश्रण में डालकर मिक्‍स करें।
आप इसे कसार के तौर पर खा सकती हैं या इसके लड्डू बना सकती हैं।
लड्डू बनाने के लिए इसमें एक चौथाई कप घी डालें।
अब हाथ से लड्डू बनाएं।

​कब खाएं
प्रेग्‍नेंसी के दौरान किसी भी मौसम में आप धनिये के इन लड्डुओं को खा सकती हैं। ये लड्डू पेट को ठंडा रखते हैं और कब्‍ज से बचाते हैं। जब भी प्रेग्‍नेंसी में आपका कुछ खाने का मन न करे, तो आप धनिये के लड्डू खा सकती हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय