Friday, October 23rd, 2026

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता को मारी गोली

नालंदा
नालंदा के हिलता में बदमाशों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मार दी। नाजुक हालत में उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। यह घटना गुरुवार सुबह घटित हुई। हिलसा शहर के वरुण कल चौराहा के समीप दारू डिपो के पास भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय सागर को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे हिलसा बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

 

 

#Fearless miscreants

Source : Agency

पाठको की राय