Thursday, October 22nd, 2026

जकरबर्ग के Threads से डरकर मस्क ने लिया यू-टर्न! वापस लिया Twitter से जुड़ा ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली

जकरबर्ग की सोशल मीडिया कंपनी Meta ने मस्क की Twitter को टक्कर देने के लिए अपना माइक्रोब्लॉगिंग ऐप Threads को लॉन्च कर दिया है। Threads के लॉन्च होते ही ट्विटर ने एक चौंकाने वाला यू-टर्न लिया है और ट्वीट्स तक पहुंचने के लिए लॉगिन ऑप्शन को चुपचाप हटा दिया है। बता दें कि इस सुविधा के हटने से लोग परेशान हो गए थे और ट्विटर पर जाना छोड़ने लगे थे।
 
फिर से बिना ट्विटर पर लॉग इन करें देख सकेंगे ट्वीट
Twitter अब यूजर्स को बिना अकाउंट लॉग इन करे ट्वीट ब्राउज़ करने की अनुमति दे रहा है। कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने बिना अकाउंट वाले यूजर्स के लिए ब्राउजिंग एक्सेस को प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन अब उसने उन बदलावों को रद्द कर दिया है। टेकक्रंच के अनुसार, ट्वीट प्रीव्यू अब स्लैक और व्हाट्सऐप में उपलब्ध हैं।

इससे पहले एलन मस्क द्वारा डेटा स्क्रैपिंग को रोकने के लिए लॉगिन आवश्यकता को अनिवार्य किया गया था, हालांकि यह एक टेम्पररी बदलाव था। अब, ट्विटर पर ट्वीट देखने के लिए किसी को भी अकाउंट बनाने या लॉग इन करना अनिवार्य नहीं है। आप केवल ब्राउज़ करके ट्वीट देख सकते हैं। ट्विटर के इस रोलबैक के बारे में ट्विटर या एलन मस्क की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है।
 
Threads को 5 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया
मेटा प्लेटफ़ॉर्म का थ्रेड्स ऐप कुछ ही घंटों पहले लॉन्च किया गया था और रिपोर्टों के अनुसार इसने कुछ ही समय में 5 मिलियन ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। थ्रेड्स ऐप अब iPhone और Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है। थ्रेड्स को 'ट्विटर-किलर' ऐप के रूप में प्रमोट किया जा रहा है।

 

 

#जकरबर्ग के Threads

Source : Agency

पाठको की राय