Thursday, October 22nd, 2026

पिता ने पुलिस की थ्‍योरी पर उठाया सवाल, बोले-नाकामी छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़ रही

मधुबनी
मधुबनी में पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश की हत्या मामले में पुलिस ने नर्स समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग और नर्सिंग होम दोनों पहलुओं को ध्‍यान में रखकर जांच कर रही है। उधर, पत्रकार के पिता दयानंद झा ने आरोप लगाया है कि पुलिस अपनी नाकामी को छुपाने के लिए व दोषियों को बचाने के लिए प्रेम प्रसंग की कहानी गढ़ रही है। हमारे बच्चे को स्वास्थ्य विभाग के माफियाओं ने साजिश रचकर अपहरण कर मार दिया है। दयानंद झा ने कहा कि थाना चौक से दो सौ गज की दूरी से उनके बच्चे का अपहरण होता है और हत्या कर अधजला कर उसे सड़क किनारे फेंक देता है। फिर भी पुलिस उसे प्रेम प्रसंग बता रही है। जबकि जिले के लोग जान रहे हैं कि उनका लड़का फर्जी नसिंग होम संचालकों पर कार्रवाई के लिए मुहिम चला रहा था। मृ़तक के भाई त्रिलोक झा जिन्‍होंने अपने भाई को मुखाग्नि दी है ने आरोप लगाया कि उनके भाई की नर्सिंग होम वालों ने साजिश के तहत हत्या की है। उन्‍होंने कहा कि प्रेम प्रसंग की बात झूठी है। इधर, परिवार में रह रही महिलाओं का हाल बेहाल है। बेसुध रही महिलाओं का कहना है कि जिस पुत्र के लिए मां छठ व्रत करती हैं उसी के खरना के दिन से उनके पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दी गई। परिवार के लोग प्रेम प्रसंग की बात से पूरी तरह इंकार कर रहे हैं। इधर, रविवार की शाम फॉरेंसिंक जांच टीम के सदस्यों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना पर बिखरे सामानों के कई नमुने एकत्रित किए और अपने साथ ले गए। टीम में आये सदस्यों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
 

 

#Father

Source : Agency

पाठको की राय