Friday, October 23rd, 2026

बर्थ डे पार्टी के लिए पिता ने नहीं दिये पैसे तो की खुदकुशी, दे दी जान

मुजफ्फरपुर
नई बाजार तेली मोहल्ला में इंटर के एक छात्र ने अपने जन्मदिन पर ही सुसाइड कर लिया। ऑटो चालक संतोष से उसके 18 वर्षीय पुत्र ने बर्थ डे पार्टी मनाने के लिए 1000 रुपये मांगे थे। उसने बेटे को रुपये देने के बजाय डांटकर भगा दिया। इससे गुस्साये पुत्र ने अपने कमरे में पंखे की कड़ी में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। शाम पांच बजे पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुत्र के आत्महत्या कर लेने के बाद पिता संतोष और उसकी पत्नी सुनीता देवी रो-रोकर बार-बार बेहोश हो रहे हैं। सुनीता ने आरोप लगाया है कि रुपये मांगने पर पति अक्सर बेटे को प्रताड़ित करते थे। हालांकि इस बाबत पुलिस ने अभी किसी का बयान दर्ज नहीं किया है।

ऑटो चालक संतोष को दो पुत्र और एक पुत्री है। बड़े पुत्र अमित कुमार सोनी उर्फ लड्डू का जन्मदिन पहली जनवरी को था। वह दोस्तों के संग अपना 18वां जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी करना चाहता था। इसलिए उसने सुबह में पिता से एक हजार रुपये मांगे थे। बेटे की आत्महत्या के बाद रोते हुए संतोष बार-बार दीवार से अपना सिर टकराने की कोशिश कर रहा था। वह कह रहा था कि उसे क्या पता था कि रुपये नहीं देने पर अमित आत्महत्या कर लेगा। मां सुनीता देवी बेटे के शव से लिपट-लिपटकर रोती रही। घर से शव उठते ही वह चीखी आज जन्मदिन था और आज ही...। फिर बेहोश हो गयी। अमित के कई दोस्त भी घटना की जानकारी पर उसके घर पहुंचे। सारे दोस्तों की आखों में आसूं थे।

 

 

#Father

Source : Agency

पाठको की राय