Friday, October 23rd, 2026

बिहार में पिता-पुत्र को गोलियों से भूना, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

भोजपुर.

बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार को डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। वारदात उदवंतनगर के रघुनीपुर में हुई। सुबह फसल कटनी के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक हत्या के एक मामले में ही जेल से रिहा होने के बाद घर पर रहे थे। बताया जा रहा है कि डबल मर्डर केस में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली भी लगी है। उनके पास से रायफल और गोली बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतकों की पहचान रघुनीपुर गांव निवासी राम आधार यादव और उनके बेटे मुकेश यादव के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह दोनों अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाले मृतकों के परिचित ही हैं। कई साल पहले दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। तब से लेकर अब तक दोनों पक्षों के कई सदस्यों की हत्याएं हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि जमीन के रास्ते को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। अब तक 8 लोग आपसी संघर्ष में मारे जा चुके हैं।

इन्हीं मर्डर केस में राम आधार को सजा हुई थी और वे जेल में रहे। हाल ही में वह जमानत पर छूटकर आए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक राम आधार के भतीजे ने ही कुछ अन्य अपराधियों के साथ मिलकर उनपर फायरिंग की। इसमें राम आधार और बेटे मुकेश की मौत हो गई।

 

#double murder

Source : Agency

पाठको की राय