बसंतपुर थाना की सजगता से मोहारा बाईपास रोड में पिस्टल लहराते पिता पुत्र गिरफ्तार
राजनांदगांव
बसंतपुर थाना पुलिस की सजगता के चलते मुखबीर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहारा बायपास रोड पर पिता-पुत्र का आग्रेय अस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया। पकडे गये आरोपी हवा में पिस्टल लहराकर दहशत फैला रहे थे।
यह जानकारी पत्रकारवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस कप्तान डी श्रवण कुमार के निर्देश पर पुलिस ने गुडों बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और अपने जासूसों को सर्तक रहने ओर तत्काल सूचना देने को का ताकि वारदातों को टाला जा सके। इसी के चलते थाना बसंतपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि मोहारा बायपास रोड पर एक आदमी हाथ में पिस्टल लिऐ हुए लहराते हुए दहशत फैला रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर के नेतृत्व में एक टीम गठित मुखबिर की सूचना के आधार पर बायपास रोड के पास एक युवक को रंगे हाथ पिस्टल रखकर लहराते पाया गया और आसपास के लोगों को धमका रहा था।
वहां पहुंची पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गुंडागर्दी करते हुए देखा और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पकड़े गये आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र निकले जिन्हें पुलिस ने मौके पर धर दबोचा पुलिस को देख कर आरोपी गोली नहीं चला पाया। पुलिस ने उनके पास से एक नग इंडियन मेड पिस्टल मैगजीन 1 और कारतूस बरामद किया। आरोपी के पास पिस्टल कहा से आया इसकी पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही है।

पाठको की राय