Friday, October 23rd, 2026

शादी की खरीदारी करने जशपुर में बाइक से निकले बाप-बेटी, हाइवा ने रौंदा, दो की माैत

जशपुर.

बगीचा थाना क्षेत्र के देवडांड गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और पीछे बैठी बेटी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे बेटे का पैर कट जाने से उसे गम्भीर हालत में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना के बारे में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रामसलोने मिश्र ने बताया कि लगभग 12 बजे के करीब सोनगेरसा निवासी नइहर साय उम्र 46 वर्ष अपनी 20 वर्षीय बेटी कांति के साथ उसकी शादी की खरीदारी करने बाजार जाने के लिए बाइक से निकले थे। बाइक नइहर साय का बेटा जगेश्वर राम चला रहा था। इसी समय देवडांड गांव के पास एक हाइवा ट्रक गुजरा। जिसकी चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में मृत कांति बाई की शादी तीन दिन बाद 30 तारीख को होने वाली थी। घर में शादी की सभी तैयारियां की जा रही थी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। बगीचा पुलिस मौके पर है और हाइवा को जब्त कर फरार चालक की तलाश कर रही है। मृतकों के अंतिम संस्कार करने से पहले सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

#Highway crushed#Jashpur

Source : Agency

पाठको की राय