Saturday, October 24th, 2026

फतेहाबाद: नहर में कूदी युवती, स्वजन बोले- युवक ने किया दुष्कर्म किया, वीडियो वायरल करने की भी दी धमकी

फतेहाबाद
फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने नहर में कूद गई। युवती के चाचा ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने उससे दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया था और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। स्वजनों ने इस संदर्भ में एक शिकायत भूना पुलिस को दी है। भूना पुलिस की एक टीम स्वजनों के साथ मिलकर नहर में युवती को ढूंढने में जुट गई है।

उधर उप पुलिस अधीक्षक जुगल किशोर ने कहा है कि ये सूचना अभी मिली है, जल्द ही इस मामले में भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक ना तो युवती का शव बरामद हुआ है और ना ही स्वजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ था

पीडि़त युवती के स्वजनों ने पुलिस को दी श्किायत में युवती के चाचा ने बताया कि उसके बड़े भाई की तीन बेटी व एक बेटा है। इनमें से एक बेटी इलाके के ही एक कालेज पढऩे जाती है। उसने बताया कि बीती शाम उसकी भतीजी ने उसे एकांत में बुलाकर बताया कि सुबह वह कालेज और वकेंसी के फार्म भरने जा रही थी तो गांव के ही नवीन नामक युवक ने उसे कहा कि वह बाइक पर उसे छोड़ देगा।

आरोप है कि रास्ते में युवक ने एक होटल पर बाइक रोककर कहा कि यहां बैठकर फार्म भर लेते हैं और फिर उसे पानी पीने को दिया, जिससे वह नशे में हो गई। चाचा के मुताबिक युवती ने यहां तक आरोप जड़ा है कि आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जब 2-3 घंटे बाद उसे होश आया तो उसे पता चला कि उसके साथ गलत काम हुआ है।

आरोप है कि युवक ने उसे बताया कि उसने वीडियो बना ली है और किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर देगा। शिकायकर्ता अनुसार सोमवार अलसुबह तीन-चार बजे से उसकी भतीजी घर से लापता है। जब उन्होंने तलाश की तो गांव के पास से गुजर रही नहर के पुल पर चुनरी देखी, थोड़ी दूर आगे चप्पलें बहती मिली तो उन्हें पता चला कि युवती ने तंग आकर नहर में छलांग लगा दी है। परिजनों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

#Fatehabad

Source : Agency

पाठको की राय