Tuesday, October 20th, 2026

उग्र स्वभाव वालो के लिए सोमवार का व्रत होता है लाभकारी

सोमवार के दिन का संबंध भगवान शिव और चंद्र देव से होता है. सुख-समृद्धि, मानसिक शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए सोमवार व्रत रखना चाहिए. जानते हैं सोमवार व्रत किन्हें रखना लाभकारी होगा.


जिनका स्वभाव उग्र होता है, उन्हें सोमवार का व्रत जरूर रखना चाहिए. इससे उग्रता में कमी आती है और उनका स्वभाव खुशमिजाज होता है.


अगर आप लगातार मानसिक परेशानी या तनाव का सामना कर रहे हैं तो यह चंद्र दोष का कारण हो सकता है. इसलिए ऐसे में आपको सोमवार व्रत रखना चाहिए और साथ ही चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए.


कर्क राशि वाले लोगों को भी सोमवार का व्रत रखना चाहिए. क्योंकि कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं. इसलिए आपकी राशि कर्क है तो आप भी सोमवार का व्रत जरूर रखें.


अगर आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह शनि के साथ हो तो इससे विष योग का निर्माण होता है. इस स्थिति में आपको ज्योतिष द्वारा बताए गए उपायों को करना चाहिए और साथ ही सोमवार का व्रत भी रखना चाहिए.


जन्म कुंडली के छठे, सातवें और आठवें भाव में चंद्र बैठा हो तो भी सोमवार का व्रत फलदायी साबित होता है. ऐसी स्थिति में सोमवार का व्रत जरूर रखें.


अच्छे वर की कामना के लिए भी कुंवारी कन्या सोमवार का व्रत रख सकती हैं. सोमवार के दिन व्रत रखकर शिवजी की पूजा करने से अच्छा वर मिलता है और दांपत्य जीवन भी सुखमय होता है.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय