Friday, October 23rd, 2026

फारूक अब्दुल्ला अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली  
हाल में कोविड-19 से संक्रमित हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।  उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, 'पिता के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। लोगों के संदेश और उनकी प्रार्थना के लिए हमारा परिवार आभारी है।' बता दें कि फारुक अब्दुल्ला कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के 28 दिनों बाद कोरोना से संंक्रमित पाए गए थे। उमर अब्दुल्ला ने उस वक्त ट्वीट किया था, 'मेरे पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें बीमारी के कुछ लक्षण हैं। ‘हमारी जांच होने तक मैं और परिवार के अन्य सदस्य स्वयं को पृथक-वास में रख रहे हैं। मैं पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए हर व्यक्ति से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करता हूं।'

 

 

#Farooq Abdullah

Source : Agency

पाठको की राय