Thursday, October 22nd, 2026

बोनस सत्याग्रह पदयात्रा पर निकला किसान संघ

राजनांदगांव.

किसान संघ द्वारा कांग्रेस के विधानसभा चुनाव से पूर्व घोषणा पत्र में बोनस को लेकर किए गए वादे को पूरा करने की मांग को लेकर बोनस सत्याग्रह पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाली गई। इस दौरान सरकार से बोनस को लेकर किए गए वादे को पूरा करने की मांगी की गई।

प्रदेश किसान संघ के बैनर तले जिला किसान संघ के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा आज दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बोनस सत्याग्रह किया गया। जिला किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम ने बताया कि जन घोषणा पत्र में कांग्रेस ने चुनाव पूर्व किसानों से बहुत सारे वादे किए थे जिसमें से एक प्रमुख वादा भाजपा के डॉक्टर रमन सिंह के कार्यकाल के दो साल के बोनस के भुगतान का था।

सुदेश टीकम ने कहा कि चुनाव सर पर है आचार संहिता लगने वाली है इसलिए आज दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन हम बोनस का सत्याग्रह कर रहे हैं। साथ ही कहा कि पूरे प्रदेश में पदयात्रा कर रहे हैं। सरकार से अग्रह करते हैं कि आचार संहिता के पहले बोनस का भुगतान किसानों को करते हुए अपना चुनावी वादा पूरा करें।

 

#Farmers union went out

Source : Agency

पाठको की राय