Sunday, October 25th, 2026

उपार्जन समयावधि में फसल बेचने वाले किसान खरीफ ऋण 31 मई तक जमा कर सकेंगे

भोपाल

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के शून्य प्रतिशत ब्याज दर योजना में खरीफ-2022 सीजन के अल्पकालीन ऋण को जमा करने की तिथि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। यह रियायत उपार्जन की समयावधि में फसल विक्रय करने वाले किसानों को मिलेगी। पूर्व में यह तिथि 30 अप्रैल 2023 थी।

सचिव सहकारिता विवेक पोरवाल ने समयावधि बढ़ाने संबंधी आदेश जारी कर बताया है कि उपार्जन में फसल विक्रय पर किसानों को तकनीकी आदि कारणों से राशि मिलने में होने वाले विलंब को ध्यान में रख यह निर्णय लिया गया है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय