Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में किसानों ने किया प्रदर्शन, नौ घंटे बाद हाईवे से हटा चक्काजाम

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन चल रहा था। गन्ना किसानों की मांग को लेकर पंडरिया के पास ग्राम परसवारा में पोड़ी-बिलासपुर हाईवे में चक्का जाम किया गया था। यह चक्काजाम दोपहर एक बजे से शुरू हुआ। वहीं, 9 घंटे बाद रात 10 बजे चक्काजाम खत्म हुआ है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में किसान धरने पर बैठे थे।

ये किसान अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। मांगो को लेकर प्रशासन व किसानों के बीच में सहमति बनी है। सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी सतीश कुमार पाटले शुक्रवार से अर्जित अवकाश पर चले गए है। उनके जगह पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी गौरी शंकर शर्मा को प्रभार दिया गया है। बता दें कि यहां पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले आंदोलन हो रहा था। इनकी प्रमुख मांग सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) का तबादला किया जाए। इसके अलावा और भी कई अन्य मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, चक्काजाम खत्म होने के बाद आज शनिवार सुबह से हाईवे की दोनों ओर से सुचारू रूप से यातायात आवागमन शुरू हो गया है।

 

#Chhattisgarh-Kabir Dham#Farmers demonstrated#blockade highway

Source : Agency

पाठको की राय