Tuesday, October 20th, 2026

आदिवाशी दिवस पर हाइटेंशन टावर पर चढ़े किसान

सतना
उचेहरा थाना क्षेत्र के अतरवेदिया गांव में हाइटेंशन टावर में आधा दर्जन किसान पावरग्रिड कंपनी द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर  चढ़ गए हैं । किसानों का आरोप है कि उनके खेत में टावर लगाए कई साल बीत गए हैं पर अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। उनका कहना है की जब तक उन्हें लिखित आदेश नही मिलता वह टावर पर ही चढ़े रहेंगे।

टावर में चढ़े किसान में दो आदिवासी है जिनके एक विगत दिनों उचेहरा एसडीएम के वाहन के नीचे दिन भर लेट कर प्रदर्शन कर चुका है ज्ञातव्य हो कि विगत कुछ माह पहले भी यहां दर्जनों किसान महीनों टावर में ही चढ़े रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय