Tuesday, October 20th, 2026

कब्जा लेने पहुंची पुलिस से भिड़े किसान, महिलाएं जेसीबी के आगे लेटीं

मेरठ
मेरठ जिले के गूमी गांव के निकट बुधवार को साढ़े बारह बीघा जमीन पर कब्जा लेने पहुंची पुलिस और अफसरों को किसानों ने घेर लिया। अफसरों व किसानों की तीखी नोंकझोंक हुई। हाथापाई भी हुई। किसान जेसीबी पर चढ़ गए और महिलाएं आगे लेट गईं। कई घंटे हंगामा चला, जिसके बाद अफसर और पुलिस की टीम बैरंग लौट गई।

वन विभाग से एमडीए ने ली थी जमीन
कई साल पहले हवाई पट्टी के पास एमडीए ने वन विभाग से 12.5 बीघा जमीन ली थी। इसके एवज में दूसरी जगह जमीन देने के लिए वन विभाग से कहा था। बताया जा रहा है कि वन विभाग द्वारा एमडीए से जमीन की मांग की गई। इसके बाद, बुधवार को एमडीए और वन विभाग के अफसर जेसीबी लेकर गूमी गांव के समीप पहुंचे और जमीन पर जेसीबी चलवा दी।

किसानों ने दिखाए सुप्रीम कोर्ट के आदेश
कार्रवाई के दौरान, किसान लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। अफसरों से तीखी नोंकझोंक हुई। किसानों ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिखाते हुए दावा किया कि उक्त जमीन किसानों की है। मामला बिगड़ता देख अफसर और पुलिस बैरंग लौट गई। भाकियू नेता डा. अमरवीर सिंह, लक्ष्मण, सुभाष, मदनपाल, हीनू सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे। वहीं, प्राधिकरण सचिव चंद्रपाल तिवारी का कहना है कि एमडीए की कोई टीम कब्जा दिलाने नहीं गई थी।

 

 

#Farmers

Source : Agency

पाठको की राय