किसानों को षडयंत्र पूर्वक परेशान किया जा रहा है- सांसद पांडेय
राजनांदगांव
जिले सहित वनांचल के भोले-भाले वनवासियों को सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा षडयंत्र पूर्वक परेशान किया जा रहा है। पहले जानबूझकर सोसाइटीयो में कम खाद भेजकर केंद्र सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई जो भूपेश सरकार पर उल्टे भारी पड़ी । ये आरोप सांसद संतोष पांडेय ने मीडिया को जारी किए गये बयान मे लगाए ।
उन्होने कहा कि जो जानकारी रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से बात करने पर दी गयी और मांग के अनुसार केंद्र ने डीएपी, यूरिया और अन्य जरूरी खाद छत्तीसगढ़ सरकार को उपलब्ध कराया गया । वनांचल के मटिया, सोमाटोला, मटेवा, हनईबन में आॅनलाइन एंट्री को बहाना बनाकर स्थानीय विधायक ने सरकार और अपनी कमजोरी को छुपाने का प्रयास किया है। उपलब्ध खाद में से प्रत्येक किसान को दो-दो बोरी खाद का फरमान स्थानीय विधायक ने किस तकनीकी के सहारे जारी कर दिया समझ से परे है।
पांडेय ने कहा कि खाद का संबंध रकबा से है प्रति किसान से नहीं। इस संबंध में स्थानीय भाजपा कार्यकतार्ओं के द्वारा विषय मेरे संज्ञान में लाने पर उनके कलेक्टर राजनांदगांव से बात की गई है। केन्द्रीय सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले एक हफ्ते के बाद ही खाद सोसाइटी तक पहुंचेगी जो सरकार की अकर्मण्यता तथा किसानों के प्रति उदासीनता, संवेदनहीनता की निशानी है।

पाठको की राय