Monday, October 26th, 2026

बदायूं के एसएसपी ऑफिस गेट पर खुद को आग लगाने वाले किसान की मौत, 90 फीसदी जल गया था शरीर

बदायूं

यूपी के बदायूं में एसएसपी ऑफिस गेट पर खुद को आग लगा लेने वाले किसान की गुरुवार सुबह अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह करीब 90 फीसदी जल गया था। आरोप है कि किसान के गेहूं के खेत को दबंगों ने आग लगा दी थी। इस मामले में कार्रवाई के लिए वह 90 दिनों से भटक रहा था लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर खुद को आग लगा ली।


बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रसूलपुर का रहने वाला किसान कृष्‍णपाल एसएसपी ऑफिस में किसान अपनी पत्‍नी और दो बच्‍चों के साथ पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसने पहले एसएसपी से मिलने का प्रयास किया लेकिन मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी मुलाकात नहीं कराई। इसके बाद किसान ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसान को बचाने की कोशिश की। उसे लेकर जिला अस्‍पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्‍टरों ने उसे बरेली हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। किसान को बरेली को एसआरएम में भर्ती कराया गया था। वह 90 फीसदी तक जल चुका था। वेंटिलेटर पर था। बताया जा रहा है कि डॉक्‍टरों ने आधी रात के बाद जवाब दे दिया था।

 

 

#बदायूं के एसएसपी ऑफिस

Source : Agency

पाठको की राय