Thursday, October 22nd, 2026

किसान आत्महत्या पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज


तखतपुर। अपनी जमीन को बेचने के लिये किसान द्वारा पटवारी को रुपए दिए जाने के बावजूद भी पटवारी के द्वारा किसान को पर्ची नहीं दिए जाने पर किसान ने शुर्क्रवार को पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर ने एसडीओपी को पटवारी के खिलाफ फौरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिसके बाद पटवारी को निलंबति करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजा कापा के किसान ने शुर्क्रवार को गांव के बाहर खेतों के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्हत्या कर ली। आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृत किसान छोटूराम ने अपनी जमीन को बेचने के लिए पटवारी से पर्ची बनाने के लिए आवदेन दिया था । पर्ची बनाने के लिये पटवारी ने किसान छोटूराम से इसके एवज में 5000 रुपए भी ले लिये थे लेकिन उसके बावजूद भी पटवारी ने छोटू को पर्चा बनाकर नहीं दी। इसी से दुखी होकर किसान छोटूराम ने शुर्क्रवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगकार आत्महत्या कर ली।
छोटू किसान के द्वारा आत्महत्या कि जानकारी जिला ्रपशासन को मिलते ही महकमें में हड़कंप मच गया। कलेक्टर सारांश मितर किकसाने के द्वारा तकि गई आत्हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम आनंद स्वरूप तिवारी को निर्देश दिया कि तत्काल पटवारी को निलंबित किया जाए एडीएम ने पटवारी हल्का नंबर 10 उत्तम प्रधान को निलंबित कर दिया गया। एसडीओपी रश्मीत कौर चावला और थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज मौके पर पहुंच गए हैं। पटवारी उत्तम प्रधान को तत्काल निलंबित करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय