Monday, October 19th, 2026

कृषक नारद मंडावी मछलीपालन से बना आत्मनिर्भर

बीजापुर
विकासखण्ड बीजापुर अर्न्तगत ग्राम कुएनार के निवासी प्रगतिशील कृषक नारद मंडावी मछलीपालन का कार्य विगत 5 वर्षों से कर रहा है। कृषक नारद मंडावी ने बताया स्वयं की 0.5 हेक्टेयर भूमी मे से 0.2 हेक्टेयर में स्थित डबरी में विगत 5 वर्षों से मछलीपालन कार्य सक्रिय रूप से कर रहा हूं। मछलीपालन विभाग द्वारा मंडावी को व्यवसाय के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया है एवं विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत जाल, आइस बाक्स सिफेक्स एवं मछलीपालन व्यवसाय हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। जिसके परिणाम स्वरूप नारद मंडावी केवल मछलीपालन से ही सालाना 3 लाख रूपए आय अर्जित कर रहा हैं।

प्रगतिशील कृषक होने के कारण एवं मछलीपालन में इनकी सक्रियता को देखते हुए विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 में अन्य राज्यों में अपनायी जा रही है। मछलीपालन की नवीनतम तकनीकी के अध्ययन हेतु राज्य के बाहर भेजा जाएगा। कृषक नारद मंडावी वर्तमान में मछलीपालन के साथ-साथ मुगीर्पालन, बत्तख पालन व साग-सब्जी उत्पादन कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहा है। जिससे नारद के परिवार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुका है।

 

#Farmer

Source : Agency

पाठको की राय