Sunday, October 25th, 2026

200 साथियों के साथ किसान नेता तेजराम विद्रोही 6 को होंगे आप में शामिल

नवापारा-राजिम

किसान नेता तेजराम विद्राही 6 अगस्त को 200 साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे है। इस दौरान पंजाब के विधायक व प्रदेश सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी किसान नेता तेजराम विद्रोही ने दी।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता रणजीत सिंह चीमा जल मिशन बोर्ड पंजाब, गुरुदेव सिंह, सुरेन्दर सिंह उनके संपर्क में थे और 6 अगस्त को पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक राजिम में दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे है।

इस दौरान मदन लाल साहू, उत्तम कुमार साहू, जहुरराम साहू, पवन कुमार साहू, ललित कुमार साहू, रेखराम साहू, मोहन लाल साहू, मनोज कुमार साहू, नंदू ध्रुव, सोमन यादव, होरीलाल साहू सहित 200 साथियों आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया विधायक पंजाब के साथ साथ राज्य एवं महासमुंद लोक सभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय