Tuesday, October 20th, 2026

बजट पर किसान नेता राकेश टिकैत बोले - सरकार ने दिया भारी धोखा

मुजफ्फरनगर
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकत ने मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से संसद में पेश किए गए बजट को किसानों के साथ भारी धोखा बताया गया है। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों को कोई राहत नहीं दी है। राकेश टिकैत ने ट्वीट किया, ''किसानों को #बजट2022 में  सरकार ने दिया भारी धोखा। किसानों की दो गुनी आय करने, सम्मान निधि, 2 करोड़ रोजगार, एमएसपी, खाद - बीज, डीजल और कीटनाशक पर कोई राहत नहीं। एमएसपी पर फसल खरीद में बजट एलोकेशन से फसलों में होगा घाटा। ''

 

#Farmer leader Rakesh Tikait

Source : Agency

पाठको की राय