Saturday, October 24th, 2026

फसल समर्थन मूल्य में वृद्धि मोदी सरकार का किसान हितैषी फैसला: कृषि मंत्री पटेल

भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने रबी की फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का आभार माना है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा किसान हितैषी फैसला लेते हुए गेहूँ, चना, जौ, मसूर, सरसों और कुसुम के फूल के समर्थन मूल्य में 35 रूपये से 400 रूपये की उल्लेखनीय वृद्धि की गयी है।

कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा लिये गये फैसले से गेहूँ का समर्थन मूल्य 40 रूपये बढ़कर 2015 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है। इसी प्रकार चना का समर्थन मूल्य 130 रूपये बढ़कर 5230 रूपये, जौ 35 रूपये बढ़कर 1635, मसूर 400 रूपये बढ़कर 5500 रूपये, सरसों 400 रूपये बढ़कर 5050 रूपये और कुसुम के फूल 114 रूपये बढ़कर 5544 रूपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदे जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निरंतर किसानों के हित में फैसले लिये जा रहे हैं।

 

#Agriculture Minister Patel

Source : Agency

पाठको की राय