Sunday, October 25th, 2026

आबकारी उपायुक्त संजय पारीक की सेवानिवृति पर दी गई विदाई

रायपुर
आबकारी उपायुक्त संजय पारीक अपने 38 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। विभागीय अधिकारी आर.के. मंडावी एवं आर.एस. ठाकुर, अपर आयुक्त आबकारी, आशीष श्रीवास्तव, उपायुक्त आबकारी एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा इस अवसर पर उन्हें श्रीफल, शॉल एवं पुषगुच्छ से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। पारीक कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, जी.एस.टी. भवन (आबकारी), नवा रायपुर से आबकारी उपायुक्त के रूप में सेवानिवृत हुए।

 

#Farewell

Source : Agency

पाठको की राय