Tuesday, October 20th, 2026

इलियाना डिक्रूज से फैन ने पूछा पीरियड्स में मंगेतर को कैसे संभालूं, एक्ट्रेस बोलीं- सावधानी से करो


बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। वो अपने फैन्स के साथ हमेशा इंटरेक्शन करती रहती हैं। फैन्स भी इलियाना से दिलखोल कर सवाल पूछते हैं और इलियाना उन्हें हमेशा मजेदार सलाह देती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस की एक थ्रोबैक चैट वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने एक फैन को पीरियड्स में अपनी मंगेतर से किस तरह डील करे इस पर सुझाव दे रही हैं।  पिछले साल, एक फैन ने इलियाना से उसकी मंगेतर के पीरियड के बारे में सवाल किया था। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के मूड स्विंग्स को दिखाने वाले एक मीम को शेयर करते हुए एक फैन ने इलियाना से पूछा, मेरी मंगेतर के साथ ऐसी कंडीशन हो तो इसे संभालने के लिए मुझे क्या करना चाहिए, मेरी मदद करें। मैं उसे चोट नहीं पहुंचाना चाहता। इलियाना ने इसका जवाब देते हुए कहा, सावधानी से अप्रोच करें। या तो उसे पागलों की तरह कडल करने के लिए तैयार रहें या उसके आस-पास भी न दिखाई दें। ‘अगर वह गुस्सा करने लगे तो उस के पास चॉकलेट फेंक कर भाग जाओ’। इलियाना ने हला ही में एक इंटरव्यू में ये पूछे जाने पर कि क्या फिल्म इंडस्ट्री एक क्रूर जगह है। तो उन्होंने इससे सहमती जताई और बोलीं, बेशक, यह (फिल्म उद्योग) क्रूर है, लेकिन यह लोगों पर निर्भर करता है। अगर वे (लोग) आपको पसंद करते हैं तो आपको बस यही चाहिए। आप चाहते हैं कि लोग आपको देखना पसंद करें। वर्क फ्रंट की बात करें तो इलियाना फिल्म ‘बिग बुल’ में नजर आई थीं और अब इलियाना रणदीप हुड्डा के साथ वो ‘अनफेयर ऐंड लवली’ में नजर आएंगी। फिल्म का बैकग्राउंड हरियाणा से है और यह हमारे देश के फेयर स्किन के जुनून और उससे सांवली लड़कियों को होने वाली मुश्किलों पर बेस्ड है।

 

Source : Agency

पाठको की राय