Sunday, October 25th, 2026

मशहूर पंजाबी गायक Surinder Shinda का निधन

पंजाब
मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज सुबह 7.30 बजे डी.एम.सी. अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बता दें कि पिछले दिनों उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई थी और उन्हें लुधियाना के माडल टाऊन के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इससे पहले उनके मौत की अफवाह फैली थी पर बेटे ने फेसबुक पर लाइव होकर इन अफवाहों का खंडन किया था।

 

 

#मशहूर पंजाबी गायक

Source : Agency

पाठको की राय