Wednesday, October 21st, 2026

मशहूर कोरियोग्राफर शिव शंकर का निधन

नई दिल्ली
मशहूर करियोग्राफर शिव शंकर का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। शिव शंकर कुछ समय पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, हालांकि बाद में उनका टेस्ट नेगेटिव आ गया था। लेकिन 28 नवंबर की रात उन्होंने आखिरी सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। शिव शंकर के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के साथ-साथ तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और शोक व्यक्त किया है। सोनू सूद, शिव शंकर के इलाज में उनकी मदद कर रहे थे। सोनू सूद ने ट्विटर के ज़रिए इस बात की जानकारी भी दी थी वो शिव शंकर के परिवार के संपर्क में हैं।

जीत चुके हैं नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड
आपको बता दें कि शिव शंकर कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हालात बिगड़ते देख उन्हें आईसीयू (intensive care unit) में शिफ्ट कर दिया गया जहां रविवार 28 नंवबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। शिव शंकर खासतौर पर साउथ सिनेमा के जानेमाने कोरियोग्राफर थे। शिव शंकर ने ज्यादातर तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी कोरियोग्राफी दी है। 800 फिल्मों में अपनी ताल पर स्टार्स को नचाने वाले शिव शंकर एस.एस राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ में ‘धीरा-धीरा’ गाने की कोरियेग्राफी के लिए नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

 

#Famous choreographer

Source : Agency

पाठको की राय