Tuesday, October 20th, 2026

मशहूर एक्ट्रेस उत्तरा बावकर का हुआ निधन, 79 की उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस उत्तरा बावकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक्ट्रेस का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले एक साल से वह गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। 11 अप्रैल यानी मंगलवार की रात एक्ट्रेस ने पुणे के अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के परिवार वालों ने जानकारी दी है कि, 12 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उत्तरा बावकर की मशहूर फिल्में उत्तरा बावकर ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। जिसमें 'मुख्यमंत्री' में पद्मावती, 'मेना गुर्जरी' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनको फिल्म इंडस्ट्री में पहचान दिलवाने वाले गोविंदा निहलनी थे। जिन्होंने उत्तरा को फिल्म तमस के लिए ऑफर किया था। इसके बाद आई डायरेक्टर मृणाल सेन की फिल्म 'एक दिन अचानक' जिसमें उत्तरा बावकर को एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ देखा गया। इस फिल्म में फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय