Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-बालोद में सहकारी समितियों में नियुक्ति की फर्जी लिस्ट वायरल, सर्व आदिवासी समाज भी आया झांसे में

बालोद।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इन दिनों जिले के 122 सेवा सहकारी समितियों में नियुक्त किए गए अध्यक्ष, सभापति और प्रभारियों की सूची वायरल हो रही है. इस फर्जी वायरल सूची के झांसे में आए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज डौंडी ब्लॉक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर समितियों में गैर आदिवासियों को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है.

वायरल सूची का विरोध जताते हुए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज डौंडी ब्लॉक की ओर से कलेक्टर को पत्र लिख पत्र में इन नियुक्तियों को सवाल उठाते हुए इसे नियम विरुद्ध बताते हुए अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की नियुक्ति करने की मांग की है. वहीं सहकारिता विभाग के उप पंजीयक राजेंद्र राठिया ने सूची को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी बताते हुए स्पष्ट किया कि एक-दो दिनों में लिस्ट जारी कर दी जाएगी.

 

#Chhattisgarh-Balod#cooperative societies Fake list

Source : Agency

पाठको की राय