Thursday, October 22nd, 2026

100 KG वजन वाले आजम खान के सपोर्ट में उतरे फाफ डु प्लेसिस 

 नई दिल्ली 
पाकिस्तान की टी-20 टीम में आजम खान के चयन के बाद उनकी फिटनेस को लेकर उठ रहे सवाल के बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि क्रिकेट में सफल होने के लिए हर खिलाड़ी के सिक्स पैक एब्स (फिट शरीर) होना जरूरी नहीं है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली पाकिस्तान की टी-20 टीम में पूर्व विकेटकीपर मोइन खान के बेटे आजम के चयन के बाद से विवाद हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि आजम अनफिट हैं और उनका चयन पिता के प्रभाव के कारण हुआ है।
 
 डु प्लेसिस पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और 100 किलो से अधिक वजन वाले आजम इसी टीम का हिस्सा हैं। डु प्लेसिस ने अबु धाबी से ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जब फिटनेस की बात होती है तो हर आदमी की जिम्मेदारी है कि वह हर दिन कोशिश करें और उसमें सुधार करें।' 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के मुताबिक, डु प्लेसिस ने कहा, 'यह हर एक व्यक्ति के लिए अलग है। अपने बारे में बात करूं तो मैं उम्र बढ़ने के बाद भी यह सोचना बंद नहीं करता कि एक क्रिकेटर के रूप में खुद को कैसे सुधार सकता हूं, मैं अपने शरीर को कैसे सुधार सकता हूं, मैं अपने दिमाग को कैसे सुधार सकता हूं।'

 

#फाफ डु प्लेसिस 

Source : Agency

पाठको की राय