एनआईटी में नावेल मैटेरियल्स : एडवांसेज एंड एप्लिकेशन्स पर फैकल्टी डेवेलोपमेंट प्रोग्राम 24 से
रायपुर
केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट तथा मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट एनआईटी रायपुर में 24 से 28 सितम्बर के दौरान फैकल्टी डेवेलोपमेंट प्रोग्राम का आयोजन करने जा रही है। आयोजन का विषय नावेल मैटेरियल्स : एडवांसेज एंड एप्लिकेशन्स होगा। आयोजन में अटल अकादमी सहयोगी के तौर पर तथा आॅल इंडिया कौंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन प्रयोजक के तौर पर जुड़े हैं।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि पीजी छात्रों, रिसर्चरों, फैकल्टी तथा इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स को एक साथ, एक मंच पर लाना है। इससे इंटर-डिसिप्लिनरी रिसर्च, डेवेलोपमेंट, एप्लीकेशन तथा आधुनिकताओं और उनके असल जीवन में अनुप्रयोगों (एप्लीकेशन) के संभावना बारे में बातचीत आगे बढ़ सकेगी। विभिन्न एनआईटी, आईआईटी, नेशनल रिसर्च लैब्स, इंडस्ट्री तथा अन्य प्रतिष्ठित संगठनों से विशेषज्ञ अपने-अपने अनुभव साझा करेंगे।
वर्कशॉप के विषयों में विभिन्न इंटर-डिसिप्लिनरी विषय जैसे फ्यूचरिस्टिक नावेल मैटेरियल्स, हाइब्रिड मैटेरियल्स, नैनो मैटेरियल्स, नैनोटेक्नोलाजी, स्मार्ट एंड एक्टिव पोलीमेरिक कम्पोजिट, नावेल आर्चिटेक्टर्स आदि जैसे भविष्य की टेक्नोलॉजी पर चर्चा की जाएगी।
एफडीपी वर्कशॉप सारे प्रतिभागियों के लिए नि:शुल्क है तथा इसके लिए रजिस्ट्रेशन इस लिंक एआईसीटीई-इंडिया डॉट ओआरजी / एटीएएल के द्वारा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए डॉ. धर्म पाल असिस्टेंट प्रोफेसर, केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट तथा डॉ नेहा गुप्ता अस्सिटेंट प्रोफेसर, मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, एनआईटी रायपुर से संपर्क किया जा सकता हैं।

पाठको की राय