Thursday, October 22nd, 2026

एलटीटी एवं शालीमार के मध्य दीपावली व छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियो की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु एलटीटी एवं शालीमार के मध्य पूजा स्पेशल गाड़ी का परिचालन 04 फेरों के लिए किया जा रहा है।गाड़ी संख्या 01255 एलटीटी-शालीमार स्पेशल 1 एवं 5 नवंबर को एलटीटी से 22.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 18:30 बजे दुर्ग एवं 19:40 बजे रायपुर 20. 43 बजे भाटापारा, 21:50 बजे बिलासपुर होते हुए अगले दिन 11.35 बजे शालीमार पहुंचेगी।

तथा गाड़ी संख्या 01256 शालीमार-एलटीटी, 3 एवं 7 नवंबर शालीमार से 15.35 बजे रवाना होकर अगली सुबह 4:30 बजे बिलासपुर 5:30 बजे भाटापारा 6:35 बजे रायपुर 7:50 बजे दुर्ग होते हुए अगले दिन सुबह 4:05 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
इस पूजा स्पेशल गाड़ी में 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 14 एसी-3, 1 एसी-2, 1 एसी-1, 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोचों की सुविधा रहेगी। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है, केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी। साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय