Sunday, October 25th, 2026

पिंड दान के लिए गया जाने वाली ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच

भोपाल
रेल प्रशासन द्वारा पितृपक्ष में गया पिंड दान एवं तर्पण करने जाने वाले यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात/प्रतीक्षा सूची को क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 01659 रानी कमलापति-गया स्पेशल ट्रेन में 14 और 19 सितंबर को शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच रानी कमलापति स्टेशन से गन्तव्य के लिए लगाए जा रहे हैं। अतिरिक्त कोच जुड़ जाने से इस गाड़ी में दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दस शयनयान श्रेणी, चार सामान्य श्रेणी, एक जनरेटर कार एवं एक एसएलआरडी सहित कुल उन्नीस (एलएचबी) कोच रहेंगे।

 इंटरसिटी में लगाए जाएंगे विस्टाडोम कोच
विस्टाडोम कोच को जनशताब्दी एक्सप्रेस से हटाकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगाया जा सकता है। अभी पश्चिम मध्य रेलवे इस पर विचार कर रहा है, निर्णय नहीं लिया है। ये दोनों ही ट्रेनें रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर के बीच चलती है। उक्त कोच में 44 यात्री सफर कर सकते हैं, जिसे पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं, जिसकी वजह से रेलवे कोच को दूसरी ट्रेन में लगाने पर विचार कर रहा है।

 

#train

Source : Agency

पाठको की राय