Thursday, October 22nd, 2026

स्कूलों में 5वीं 8वीं की दीपावली को छोड़ बाकी दिन लगेगी एक्सट्रा क्लासेस

भोपाल। सरकारी स्कूलों में दीपावली का अवकाश 2 से 6 नवंबर तक घोषित किया है, लेकिन 4 नवंबर को छोड़कर बाकी दिनों में भोपाल के कई स्कूलों में 5वीं और 8वीं कक्षा लगेगी।  इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की एक्सट्रा क्लासेस  लेकर नेशनल अचीवमेंट सर्वे की तैयारी कराई जाएगी।  अपर मिशन संचालक ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं।  भोपाल के बीआरसी ने भी स्कूलों को निर्देश दे दिए। इसमें कहा गया है कि 2, 3, 5 तथा 7 नवंबर को दो घंटे के लिए एक्सट्रा क्लासेस का संचालन स्वैच्छिक रूप से करें। छात्रों को इन एक्सट्रा क्लासेस के बारे में सोमवार को जानकारी दी जाए।

 

Source : Agency

पाठको की राय