Tuesday, October 20th, 2026

इंडियन ऑयल एलपीजी वाटलिंग प्लांट मनेरी में हो रहे मजदूरों का शोषण

काम बंद को लेकर हड़ताल, कलेक्टर के नाम पर निवास एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मंडला

जिले के विकासखंड निवास मुख्यालय अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र ग्राम मनेरी स्थित इंडियन ऑयल कंपनी में विगत 1 वर्ष से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। फैक्ट्री प्रशासन एवं मीना  फर्म जो कि कंपनी में कांट्रेक्टर है, उनकी पेटी ठेकेदारों द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। तथा मजदूरों का कार्य करने का समय प्रातः 8:00 बजे से 5:30 बजे तक है किंतु उक्त कॉन्टैक्टर द्वारा शाम 7:00 बजे तक कार्य कराया जा रहा है। डीपी ठाकुर इंद्रेश पटेल के द्वारा मजदूरों से डाउनलोड मेहनत भी कराई जा रही है। वहीं लगभग 2 घंटे का ओवरटाइम काम लिया जाता है,जिस का भुगतान नहीं दिया जाता है। साथ ही जिन कृषकों की जमीन उक्त प्लांट में अर्जित हुई है, उन्हें आज दिनांक तक कार्य पर नहीं रखा गया। जबकि पूर्व में उनको आसवासन दिया गया था कि रेगुलर काम रखेंगे।

साथ ही 750 रुपए कंपनी दर की जगह 488 रुपए भुगतान किया जा रहा है।दरासल उक्त फैक्ट्री में कार्य हेतु स्थानीय लोगों को नहीं रखा जाता है। जैसे ग्राम पहाड़ी खेड़ा, धनपुरी, उमरिया, जोकि स्थानीय नहीं है। जबलपुर जैसे रहने वाले प्रतिदिन बाहर के लड़कों को काम पर रखा जा रहा है। और मजदूरों को पेयजल व अन्य सुविधाएं नहीं है, पेंटिंग कार्ड में ₹400 दिए जा रहे हैं, मजदूरों को चोट लग जाने पर किसी भी प्रकार की प्राथमिक इलाज की व्यवस्था नहीं है, मजदूरों के द्वारा ओवरटाइम कार्य नहीं करने पर कंपनी से निकालने की धमकी भी दिया जाता है।

मीना फार्म के द्वारा एक कागज पर लिखवाया गया है कि कंपनी के अंदर किसी प्रकार की घटना घट जाने पर किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जाएगा, जबकि मुख्य एजेंसी मीना फार्म के अधीनस्थ कार्य करना चाहते हैं,उनकी पेटी कांट्रेक्टर अधीनस्थ नहीं है सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं है। मजदूर एवं मजदूर संघ के माध्यम से मजदूर संघ अध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी का कहना है कि उक्त समस्याओं का निदान 7 दिवस के अंदर नहीं होता है तो समस्त मजदूर काम बंद कर हड़ताल पर बैठेंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी मीना फर्म एवं इंडियन ऑयल कंपनी की होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय