एंटी एजिंग ड्रिंक के लिए एक्सपर्ट अंजलि मुखर्जी की रेसिपी
बस ये क्रीम लगाएं और यंग स्किन पाएं। इस ड्रिंक को पीएं और स्किन हो जाएगी एकदम जवां। इस तरह के फर्जी दावे करने वालों की आपके आसपास ही इतनी भरमार होगी कि कहीं और जाकर ऐसे लोगों को ढूंढने जाने की जरूरत ही नहीं है। हालांकि, अगर हम ये कहें कि वाकई में एक ऐसा देसी ड्रिंक है, जो एंटी-एजिंग इफेक्ट क्रिएट करता है, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? और ये बात हम किसी फर्जी बाबा की सुनी बात के आधार पर नहीं कह रहे, बल्कि एक अनुभवी न्यूट्रिशनिस्ट ने खुद इस पेय पदार्थ और उसे बनाने की विधी सबके साथ साझा की है।
इन्होंने शेयर किया जूस का सीक्रेट
कई दशक से बतौर न्यूट्रिशनिस्ट काम कर रहीं अंजलि मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है, जिनमें उन्होंने एंटी-एजिंग ड्रिंक के बारे में जानकारी दी। इसे पूरी तरह से नैचरल चीजों से बनाया जाता है। इसमें जो चीजें डालने के लिए उन्होंने कही, वो आपकी जेब पर जरा सी भी भारी नहीं पड़ेंगीं।
सामग्री और बनाने का तरीका
1 छोटा आंवला
1 कप अनार
1 कप काले अंगूर
स्वाद बढ़ाने के लिए चाट मसाला
काला नमक
सारे फलों को अच्छे से धो लें और फिर इन सभी को एक साथ ब्लेंडर में डालकर पीस लें। आपका एंटी-एजिंग ड्रिंक तैयार हो जाएगा।
कैसे करता है फायदा
आंवला:
ये विटमिन-सी का रिच सोर्स है, जो स्किन में नई जान डालने की ताकत रखता है।
अनार:
इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, विटमिन-ए और ई, पोटैशियम, फॉलिक एसिड और आयरन की भरमार होती है। ये समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचाव करता है। ये पोषक तत्व अल्जाइमर, दिल की बीमारी, गठिया को दूर रखने के साथ ही हेल्दी एंड स्मूद स्किन देता है।
काले अंगूर:
इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो, कैंसर से लड़ने, खून की धमनियों को रिलैक्स करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।
एंटी-एजिंग जूस बनाने का तरीका
एक्सपर्ट ने कही ये बात
अंजलि मुखर्जी ने ये ताकतवर जूस, उसे बनाने का तरीका और फायदों के बारे में तो बताया, लेकिन साथ ही में उन्होंने ये भी याद रखने को कहा कि सभी का शरीर अलग होता है और सब पर एक सुझाव काम कर जाए ऐसा जरूरी नहीं हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि जूस बन जाने के बाद 20 मिनट के अंदर उसे पी लेना चाहिए।
न्यूट्रिशनिस्ट ने अपने आहार में फल और सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी, जो पोषण से भरपूर होते हैं।
अंजलि मुखर्जी ने इस बात पर भी जोर दिया कि बुढ़ापे को रोका नहीं जा सकता है। हालांकि, सही डायट की मदद से इसे और इसके असर को धीमा जरूर किया जा सकता है।

पाठको की राय