Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का ओबेदुल्ला गंज स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा आज से

रायपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे के ओबेदुल्ला गंज स्टेशन में दिया जा रहा है।

यह सुविधा 16 जनवरी  को कोरबा एवं अमृतसर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ से लागू होगी जो आगामी 6 महीने तक रहेगी। गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस, ओबेदुल्ला गंज स्टेशन 05.32 बजे पहुंचेगी तथा 05.34 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, ओबेदुल्ला गंज स्टेशन 18.33 बजे पहुंचेगी तथा 18.35 बजे रवाना होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय