Monday, October 26th, 2026

नगर निगमों में भेजे जायेंगे व्यय प्रेक्षक : राज्य निर्वाचन आयुक्त

भोपाल
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा है कि नगरपालिका निगमों में व्यय प्रेक्षक भी भेजे जायेंगे। यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है। इससे पहले केवल निर्वाचन प्रेक्षक ही भेजे जाते थे। वित्त एवं वाणिज्यिक कर विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी व्यय प्रेक्षक बनाये जायेंगे।

शिकायतों का करें त्वरित निराकरण
राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने कहा कि शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाये। आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के प्रकरणों में संबंधित जिलों से रिपोर्ट लें। वर्षा के कारण प्रभावित मतदान केन्द्रों के परिवर्तन की अनुमति जल्द दें। सिंह ने ई.व्ही.एम, मतपेटी, मतपत्रों, की छपाई और निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता की भी समीक्षा की।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह, ओएसडी दुर्ग विजय सिंह, उपसचिव अरूण परमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थति थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय