Friday, October 23rd, 2026

अनलाॅक की उम्मीद: जानिए किस जिले में दुकानें खोलने की मिल सकती है छूट

 मेरठ 
कोरोना संक्रमण के चलते शासन की ओर से लागू कोरोना कर्फ्यू को अब एक माह होने जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू के कारण मेरठ में किराना, फल-सब्जी, दूध की दुकानों को सुबह में तीन घंटे की छूट दी गई है। दवा की दुकानों को खोलने की इजाजत है, लेकिन अन्य सभी दुकानें, प्रतिष्ठान बंद हैं। इसके चलते दुकानों की साफ-सफाई के लिये संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने पहल करते हुए डीएम से इस संबंध में बातचीत की।

डीएम की तरफ से एडीएम सिटी अजय तिवारी ने व्यापार संघ अध्यक्ष से वार्ता करते हुए उनसे दुकानों को खोले जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से गत वर्ष दुकानों को साफ-सफाई के लिये थाना वार कुछ घंटों के लिए खोलने की अनुमति प्रदान की गई थी तो उसी प्रकार से इस बार भी अनुमति प्रदान की जाए। साफ-सफाई की अनुमति नहीं मिलने से व्यापारियों को नुकसान उठाया पड़ सकता है। एडीएम सिटी ने जल्द निर्णय लेने की बात कही, जिससे व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

 

#अनलाॅक

Source : Agency

पाठको की राय