Wednesday, October 21st, 2026

सिरपुर महोत्सव में जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी

महासमुंद

सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां पर आधारित छायाचित्र विकास प्रदर्शनी सिरपुर में लगाई गई है। यह तीन दिवसीय नि:शुल्क प्रदर्शनी मुख्य सांस्कृतिक मंच के सामने लगाई गई है। जिसे महोत्सव में आने वाले आगन्तुक प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंच रहे है। प्रदर्शनी स्थल पर नि:शुल्क प्रचार सामग्री और जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन का भी वितरण किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी 5 फ?वरी से पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि 10 बजे आम जानता के लिए खुली हुई है।

जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री शशिरत्न पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरपुर महोत्सव में आने वाले सैलानियों और दर्शक सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। प्रदर्शनी का अवलोकन अधिकारी-कर्मचारियों और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों ने खास रुचि दिखाई। ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलने पर प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं। नि:शुल्क वितरित की जा रही सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक एवं पॉम्प्लेट को बहुत उपयोगी भी बता रहे हैं।
वही राज्य शासन की योजनाओं का बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए प्रदर्शन किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले लोग खास कर युवा स्क्रीन और प्रदर्शनी में अपनी और मित्रों के साथ तस्वीर खीच रहे है। महोत्सव में विभिन्न विभागों महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकीय, जिला विधिक,आदिम जाति कल्याण, पर्यटन, कृषि, वन विभाग, उद्यानकी, पशुपालन, समाज कल्याण आदि ने भी प्रदर्शनी स्टाल लगाए है और विभागीय योजनाओं की जानता को शासन की  योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध करा रहे है।

 

Source : Agency

पाठको की राय