Thursday, October 22nd, 2026

दहीकोंगा में प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का हुआ आयोजन

कोण्डागांव
कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिले के विभिन्न गांवों के हाट बाजारों में फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में विकासखण्ड कोण्डागांव के ग्राम दहीकोंगा के साप्ताहिक बाजार में जनसम्पर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन 11 मार्च को किया गया। इस मौके पर हाट बाजार में आये ग्रामीणों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसे एक सराहनीय पहल बताया। उक्त फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर के माध्यम से शासन की महत्वाकांक्षी नरवा-गरवा, घुरवा एवं बाड़ी, गोधन न्याय योजना, सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, किसानों की अल्पकालीन कृषि कर्ज माफी, वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय, वनवासियों को लघु वनोपज का वाजिब दाम, डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, सार्वभौम पीडीएस योजना इत्यादि को रेखांकित किया गया था। इस प्रदर्शनी में सहायक संचालक रंजीत पुजारी, घनश्याम नेताम, मिलन मरकाम एवं केशुबू कश्यप उपस्थित रहे।  

 

#Exhibition

Source : Agency

पाठको की राय