Wednesday, October 21st, 2026

तकनीकी शिक्षा विभाग के 21 हजार रिक्त सीटों पर प्रवेश की कवायद

भोपाल
तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए, फार्मेसी कॉलेज के यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश कराने के लिए राउंड की एक और सीएलसी कराएगा। इसके पंजीयन की तिथि विभाग तय नहीं कर पा रहा है।

इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को ब्रांच चेंज कराने को लेकर विभाग निर्णय नहीं कर सके हैं। इंटरनल स्लाइडिंग और सीएलसी के बीच में उलझा विभाग रजिस्ट्रेशन और प्रवेश का कार्यक्रम तक नहीं कर सका है।  विभाग के सभी कोर्स में दो लाख सीटें हैं। इसमें अभी तक एक लाख 21 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं। रिक्त रहीं 79 हजार सीटों पर प्रवेश कराने विभाग को तीस नवंबर तक प्रवेश देना है। इस दौरान विभाग को पंजीयन के अलावा विद्यार्थियों सत्यापन तक करना होगा। सीएलसी में पंजीकृत विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेज के लेकर कॉलेज पहुंचेगे। सीएलसी शुरू करने के पहले विभाग विद्यार्थियों को ब्रांच चेंज कराने पर अंतिम निर्णय नहीं कर पा रहा है। इससे विद्यार्थियों के प्रवेश निरस्त कराने की व्यवस्था काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।

ब्रांच चेंज नहीं कराने की स्थिति में विद्यार्थी अपने प्रवेश निरस्त कराकर दूसरे कालेजों की अपनी सीटों पर प्रवेश लेने के लिये प्रयास जरूर करेंगे। विभाग को सबसे ज्यादा 145 इंजीनियरिंग कॉलेजों में रिक्त 21 हजार सीटों की है। वहीं 199 एमबीए कॉलेजों में करीब दस हजार सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा फार्मेसी और पॉलीटेक्निक में ज्यादा सीटें नहीं हैं। इसलिए विभाग इंजीनियरिंग और फार्मेसी पर ज्यादा फोकस करेगा।

सीएलसी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज में होना जरूरी है। बिना फोटो के उनके प्रवेश को मान्य नहीं किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज स्टाफ विद्यार्थी एप्प के माध्यम से फोटो क्लिक कर विभाग को भेजेंगे। ये व्यवस्था सभी कोर्स में लागू रहेगी। पूर्व में विद्यार्थी की अनुपस्थिति में सिर्फ विद्यार्थियों के दस्तावेजों के आधार पर कॉलेज प्रवेश कराते रहे हैं। ऐसी फर्जी व्यवस्था को खत्म करने के लिए विभाग ने आॅनस्पाट फोटो क्लिक करने का एप्प कॉलेज तैयार कर दिया है। विभाग को एआईसीटीई के आदेश के मुताबिक तीस नवंबर तक पंजीयन कराने से लेकर प्रवेश देना है।

 

#Technical Education Department

Source : Agency

पाठको की राय