Thursday, October 22nd, 2026

भारतीय प्रबंध संस्थान द्वारा फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड भिलाई के लिए कार्यकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम कल

रायपुर
भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड भिलाई के अधिकारियों के लिए 15 मार्च, 2022 से तीन दिवसीय आॅनलाइन कार्यकारी विकास कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। यह तीसरा कार्यक्रम है जो संस्थान एफएसएनएल भिलाई के लिए आयोजित कर रहा है और वर्चुअल मोड में आयोजित यह पहला कार्यक्रम  है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विचार-विनिमय के विषयों में प्रबंधकीय संवाद कौशल, ग्रुप डायनामिक्स, कनफ्लिक्ट मैनेजमेंट, प्रतिभा प्रबंधन, समय और कार्य प्रबंधन, ग्राहक केंद्रितता और भावनात्मक बुद्धिमत्ता शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में देश भर की विभिन्न एफएसएनएल इकाइयों के कार्यकारी, डीएम, वरिष्ठ प्रबंधक, जेएम और एएम सहित 25 अधिकारी भाग ले रहे हैं। आईआईएम रायपुर भविष्य में भी एफएसएनएल भिलाई के साथ दीर्घकालिक सहयोग को बनाए रखने की आशा करता है।

 

#Executive Training Program

Source : Agency

पाठको की राय