Wednesday, October 21st, 2026

आबकारी विभाग की टीम ने शराब का अवैध निर्माण करने वालों के ठिकानों पर दी दबिश

कटनी
 मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण रोकथाम को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी आरके बघेल के निर्देशन में कार्रवाई की जा रही है। आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक- 2 की टीम ने खिरहनी गांव  तेलियनपार में दबिश दी। टीम द्वारा की गई कार्यवाही में 915 किलोग्राम महुआ लाहन व 22 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। टीम ने 6 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किए।  मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लेकर उसे नष्ट किया गया। जब्त लाहन तथा मदिरा की अनुमानित  49,000 रूपये है।

 

#Excise

Source : Agency

पाठको की राय